BA Semester-1 Aahar, Poshan evam Swachchhata - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता

बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :250
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2637
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रः प्रशासन एवं सेवाएँ

प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दो प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध हैं-

1. नियन्त्रक व प्रोत्साहनात्मक (Preventive and Promotive) तथा

2. उपचार सम्बन्धी (Curative )

इन केन्द्रों का मुख्य अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी होता है जो चिकित्साकों, फार्मेसिस्ट, वार्ड ब्वॉय इत्यादि की सहायता से विभिन्न रोगों के उपचार के लिए कार्य करते हैं। इसके अतिरिक्त रोगों की रोकथाम, उन पर नियन्त्रण रखने, जन-जन में रोगों के प्रति जागरूकता लाने, समय-समय पर स्थायी या अस्थायी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य दो प्रकार के स्टॉफ द्वारा सम्पन्न कराता है। प्रत्येक निश्चित आबादी के क्षेत्र के लिए (20,000 से 25,000 की आबादी पर) एक पुरुष सुपरवाइजर के अधीनस्थ पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता होते हैं। इसी प्रकार, इन्हीं क्षेत्रों के लिए स्त्री स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता इत्यादि होते हैं जो नई व्यवस्था के अनुसार अपने-अपने निश्चित आबादी के क्षेत्र में आकर सभी प्रकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों या स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं और सेवाओं की देखभाल करते हैं।

सार्वजनिक रूप से सुविधाएँ उपलब्ध कराने, जन-संपर्क तथा जन-जन तक सेवाओं को पहुँचाने के दृष्टिकोण से प्रत्येक छोटी इकाई क्षेत्र में (एक ग्राम में) जन स्वास्थ्य रक्षक ( अब इनका नाम हैल्थ गाइड कर दिया गया है) नियुक्त किया जाता है। यह व्यक्ति उसी ग्राम का वहीं के मान्य व्यक्तियों द्वारा संस्तुत व्यक्ति होता है जिसको स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी प्रकार की जानकारी कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। शासन इस इस व्यक्ति के लिए आधारभूत दवाओं का प्रबन्ध करता है तथा मासिक भत्ता देता है। इस प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैल्थ गाइड्स की सहायता से अपने स्टाफ के द्वारा ग्रामीण अंचल तक स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराता है।

अनेक दूर-दराज के क्षेत्रों में, जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाएँ पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं हो पातीं, स्वास्थ्य विभाग विशेष चल - चिकित्सालयों का प्रबन्ध करता है। ये चिकित्साललय या चलती-फिरती डिस्पेंन्सरियाँ विशेष बसों में बनाई जाती हैं। ये ग्रामीण तथा भीतरी क्षेत्रों में जाती हैं। इनमें चिकित्सक होते हैं। ये रोगियों के उपचार हेतु निःशुल्क औषधियाँ वितरित करते हैं विभिन्न संक्रामक रोगों के टीके लगाते हैं तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी उपायों पर दृष्टि रखते हैं।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. आहार एवं पोषण की अवधारणा
  2. भोजन का अर्थ व परिभाषा
  3. पोषक तत्त्व
  4. पोषण
  5. कुपोषण के कारण
  6. कुपोषण के लक्षण
  7. उत्तम पोषण व कुपोषण के लक्षणों का तुलनात्मक अन्तर
  8. स्वास्थ्य
  9. सन्तुलित आहार- सामान्य परिचय
  10. सन्तुलित आहार के लिए प्रस्तावित दैनिक जरूरत
  11. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  12. आहार नियोजन - सामान्य परिचय
  13. आहार नियोजन का उद्देश्य
  14. आहार नियोजन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
  15. आहार नियोजन के विभिन्न चरण
  16. आहार नियोजन को प्रभावित करने वाले कारक
  17. भोज्य समूह
  18. आधारीय भोज्य समूह
  19. पोषक तत्त्व - सामान्य परिचय
  20. आहार की अनुशंसित मात्रा
  21. कार्बोहाइड्रेट्स - सामान्य परिचय
  22. 'वसा’- सामान्य परिचय
  23. प्रोटीन : सामान्य परिचय
  24. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  25. खनिज तत्त्व
  26. प्रमुख तत्त्व
  27. कैल्शियम की न्यूनता से होने वाले रोग
  28. ट्रेस तत्त्व
  29. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  30. विटामिन्स का परिचय
  31. विटामिन्स के गुण
  32. विटामिन्स का वर्गीकरण एवं प्रकार
  33. जल में घुलनशील विटामिन्स
  34. वसा में घुलनशील विटामिन्स
  35. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  36. जल (पानी )
  37. आहारीय रेशा
  38. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  39. 1000 दिन का पोषण की अवधारणा
  40. प्रसवपूर्व पोषण (0-280 दिन) गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त पोषक तत्त्वों की आवश्यकता और जोखिम कारक
  41. गर्भावस्था के दौरान जोखिम कारक
  42. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  43. स्तनपान/फॉर्मूला फीडिंग (जन्म से 6 माह की आयु)
  44. स्तनपान से लाभ
  45. बोतल का दूध
  46. दुग्ध फॉर्मूला बनाने की विधि
  47. शैशवास्था में पौष्टिक आहार की आवश्यकता
  48. शिशु को दिए जाने वाले मुख्य अनुपूरक आहार
  49. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  50. 1. सिर दर्द
  51. 2. दमा
  52. 3. घेंघा रोग अवटुग्रंथि (थायरॉइड)
  53. 4. घुटनों का दर्द
  54. 5. रक्त चाप
  55. 6. मोटापा
  56. 7. जुकाम
  57. 8. परजीवी (पैरासीटिक) कृमि संक्रमण
  58. 9. निर्जलीकरण (डी-हाइड्रेशन)
  59. 10. ज्वर (बुखार)
  60. 11. अल्सर
  61. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  62. मधुमेह (Diabetes)
  63. उच्च रक्त चाप (Hypertensoin)
  64. मोटापा (Obesity)
  65. कब्ज (Constipation)
  66. अतिसार ( Diarrhea)
  67. टाइफॉइड (Typhoid)
  68. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  69. राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएँ और उन्हें प्राप्त करना
  70. परिवार तथा विद्यालयों के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
  71. स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
  72. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रः प्रशासन एवं सेवाएँ
  73. सामुदायिक विकास खण्ड
  74. राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम
  75. स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
  76. प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्टर खाद्य
  77. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book